सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने दी चेतावनी

सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने दी चेतावनी
पट्टी। कस्बे स्थित सीएचसी परिसर में शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात गार्ड ने पकड़ लिया। गार्ड की नजर पड़ने पर दोनों युवकों से पूछ-ताछ की गई।
पूछ-ताछ में युवकों ने अपना नाम राजेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार बताया। दोनों पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव के निवासी हैं। सुरक्षा गार्ड ने दोनों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।गार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा इस तरह की गतिविधि करते हुए पाए गए तो तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। चेतावनी के बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज