शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कोहंडौर थाना क्षेत्र के रतनागरपुर निवासी अर्जुन सरोज उनकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।परिजनों के मुताबिक किशोरी के अचानक लापता होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में तलाश के बाद परिजनों ने किशोरी को बरामद कर लिया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पट्टी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज