नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने वाला गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने वाला गिरफ्तार
पट्टी।आसपुर देवसरा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से करीब 4 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र का है। पीड़ित युवक को अभियुक्तों ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने विश्वास में लेकर चेक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 4.90 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद एक माह बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया और ट्रेनिंग के बहाने पीड़ित को तीन दिन तक फतेहपुर में रोककर खर्च भी उसी से कराया गया।जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा अपराध संख्या 357/25 धारा 419, 420, 467, 468 व 506 आईपीसी के तहत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र प्रताप सिंह को गौरामाफी कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह निवासी एलाही थाना आसपुर देवसरा का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरिन्द नारायण राय, हेड कांस्टेबल पवन नायक और कांस्टेबल कैलाश यादव शामिल रहे।
Comments
Post a Comment