दबंगो की दबंगई निर्मणाधीन मकान में मिट्टी डालने पर जान से मारने की दे रहे धमकी ,मकान में मिट्टी डालने पर मारपीट बवाल करने पर उतारू हो रहे दबंग ,लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद भी दबंग के खिलाफ प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई ,दबंगो के हौसले बुलंद कभी भी हो सकती है बड़ी चटना, पीड़ित ने जिलाधिकारी से जान माल की सुरक्षा एवं न्याय की लगाई गुहार ,

दबंगो की दबंगई निर्मणाधीन मकान में मिट्टी डालने पर जान से मारने की दे रहे धमकी ,

मकान में मिट्टी डालने पर मारपीट बवाल करने पर उतारू हो रहे दबंग ,

लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद भी दबंग के खिलाफ प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई ,

दबंगो के हौसले बुलंद कभी भी हो सकती है बड़ी चटना, पीड़ित ने जिलाधिकारी से जान माल की सुरक्षा एवं न्याय की लगाई गुहार ,
रानीगंज तहसील क्षेत्र के मुआर अधार गंज गांव निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राम सुमेर सिंह ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोपित किया है कि प्रार्थी अपने आबादी की जमीन पर पक्का मकान बनाकर रहता है। और मकान के अंदर मिट्टी डाल रहा है तो पड़ोसी हरिशंकर पुत्र रामशरन, गंगाराम पुत्र राम किशोर व बनवारी लाल पुत्र प्रहलादी दबंग व सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं और प्रार्थी को जबरन दबंगई गुंडई केबल पर घर में मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं। और प्रार्थी जब घर के अंदर मिट्टी डालने जाता है तो उक्त लोग प्रार्थी से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा लेकर अमादा फौजदारी हो जाते हैं। और शिकायत करने पर जान से मारने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। खास बात यह है कि विपक्षी गण दबंगई गुंडई के बल पर नियम कानून को हाथ में लेते हुए जबरन गुंडई के बल पर प्रार्थी के आबादी के जमीन पर जबरन कब्जा कर पतरा भी रख लिए हैं। जबकि मामले का विवाद सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है। खास बात यह है कि पीड़ित देवेंद्र बहादुर सिंह के प्रार्थना पत्र के जांच के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि " देवेंद्र बहादुर सिंह अपने निर्मणाधीन मकान में मिट्टी डालते हैं तो विपक्षी इसका विरोध करते हैं। जबकि विपक्षी के मुकदमे में जो कमीशन रिपोर्ट लगी है उक्त रिपोर्ट के अनुसार देवेंद्र बहादुर सिंह अपने निर्मणा धीन मकान में जहां पर मिट्टी डाल रहा है आयुक्त आख्या के अनुसार वह स्थान विवादित स्थल से बाहर है। और न्यायालय द्वारा कोई स्थगन आदेश भी पारित नहीं किया गया है। लेकिन विपक्षी गण प्रार्थी को मकान के अंदर मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं।,, और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। और खुले आम नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शासन प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। और मजेदार बात यह है कि शासन प्रशासन लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे दबंगो के हौसले बुलंद हैं और खुले आम दबंगई गुंडई पर उतारू है। शासन प्रशासन इस मामले में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पीड़ित ने मामले के संबंध में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दबंगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज