भुसहर गांव में रिश्तेदारी आए वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौतसांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
भुसहर गांव में रिश्तेदारी आए वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौत
सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भुसहर गांव में रिश्तेदारी में आए एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के जमालपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (60) पुत्र रंग बहादुर सिंह पट्टी तहसील क्षेत्र के भुसहर गांव अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। गुरुवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजन शव को लेकर दोपहर करीब 2:30 बजे घर के लिए रवाना हो गए।डॉ. केसी प्रसाद ने बताया कि वृद्ध को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए हैं।
Comments
Post a Comment