विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव की निवासी पूनम पत्नी कन्हैयालाल ने रविवार दोपहर पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार शाम करीब सात बजे उसे कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांध दिए गए और लाठी-डंडों तथा जूतों से बेरहमी से पीटा गया।विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना पर डायल 112 पुलिस भी आ गई, जिससे उसकी जान बच सकी।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे और उसकी मासूम बेटी को घर से निकाल दिया गया तथा कमरे में ताला बंद कर दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला को पत्नी के रूप में घर में रखा हुआ है। शिकायत करने पर उसके गहने भी छीन लिए गए।मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज