पट्टी नगर की पूरे दिन ठप रही विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की बुसिंग फटने से आई समस्या कर्मचारियों ने ठीक कर चालू किया तो ट्रांसफार्मर की एलटी कटी,दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति चालू होने की संभावना, गर्मी में लोग रहे परेशान

पट्टी नगर की पूरे दिन ठप रही विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की बुसिंग फटने से आई समस्या
 कर्मचारियों ने ठीक कर चालू किया तो ट्रांसफार्मर की एलटी कटी,दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति चालू होने की संभावना, गर्मी में लोग रहे परेशान

पट्टी। नगर के ब्लाक के बगल लगे विद्युत आपूर्ति के ट्रांसफार्मर में 11हजार लाइन की बुसिंग फट जाने से लगभग आधे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10 बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति देर शाम तक चालू नहीं हो सकी थी। पट्टी नगर के लगभग पाँच सौ उपभोक्ताओं की अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे।बताया गया है कि पट्टी नगर में विद्युत आपूर्ति के लिए जगह जगह कई ट्रांसफार्मर विद्युत निगम द्वारा लगाए गए हैं। नगर के मेन रोड के साथ ही रायपुर रोड एवं तहसील परिसर के निकट तक की विद्युत आपूर्ति ब्लाक की बगल लगाए गए दो ट्रांसफार्मरों से की जाती है। सुबह लगभग 9 .53 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति की 11 लाइन की बुशिंग ट्रांसफार्मर की फट गई। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर विद्युत निगम के शैलेश सिंह, गंगा प्रसाद यादव, राजेद, चंद्रशेखर पटेल, सुखदेव व रामराज वर्मा सहित अन्य निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में चिलबिला स्टोर रूम से भी कर्मचारी यहां पर आए।ट्रांसफार्मर की फटी बुशिंग को ठीक कराकर जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू की गई। तुरंत ही ट्रांसफार्मर की एलटी अंदर से कट गई। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। दोपहर तीन बजे तक विद्युत निगम के कर्मचारी इसे ठीक करने का प्रयास करते रहे। बाद में चिलबिला स्टोर से कर्मचारियों को इसे ठीक करने के लिए बुलाया गया है।
 बताया गया है कि इस ट्रांसफार्मर का तेल निकाला जाएगा। उसकी मरम्मत के बाद अगर वह चालू हुआ तो ठीक, नहीं तो नया ट्रांसफर लगेगा। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर के लोग पूरे दिन परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज