पट्टी में पत्रकार भवन की मरम्मत को लेकर पूर्व मंत्री को ज्ञापन, पांच लाख की मदद का आश्वासन

पट्टी में पत्रकार भवन की मरम्मत को लेकर पूर्व मंत्री को ज्ञापन, पांच लाख की मदद का आश्वासन
पट्टी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पट्टी स्थित पत्रकार भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए भवन की मरम्मत, परिसर में इंटरलॉकिंग, विद्युत व्यवस्था तथा पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पट्टी के पत्रकारों ने अपनी लेखनी के बल पर समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है। उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मांग पत्र में शामिल सभी सुविधाएं जल्द ही पत्रकार भवन में उपलब्ध कराई जाएंगी।श्री सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल को निर्देशित किया कि नगर पंचायत स्तर से जो भी सुविधाएं संभव हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन स्तर से पत्रकार भवन की मरम्मत व अन्य कार्यों हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर बालेंद्र भूषण पांडे, डॉ शकील अहमद, सत्यनारायण खंडेलवाल,राकेश तिवारी, विनोद तिवारी, रविंद्र मिश्रा, विजय पाठक, शिवाकांत पांडे, अमरजीत शर्मा,आशीष तिवारी,अंकित पांडे, मानवेंद्र प्रताप सिंह,कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज