जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। थाना पट्टी पुलिस ने जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को सत्यम दुबे, शशिधर दुबे, मनीष मिश्रा समेत अन्य नामजद और करीब 80-90 अज्ञात लोगों ने एकराय होकर वादी की दुकान और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए जेसीबी से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पट्टी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 227/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी लालकृष्ण वर्मा उर्फ ठनके वर्मा पुत्र रामकुमार उर्फ इंद्रपाल वर्मा उर्फ भगत निवासी रमईपुर दिशनी थाना पट्टी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलाह के आगे शंकर भट्ठा मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, आरक्षी राहुल कुमार, अभिषेक गौतम, अरविंद भारती और महिला आरक्षी दिव्या यादव शामिल रहे।
Comments
Post a Comment