पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचे बरामद

पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचे बरामद
पट्टी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशुशंकर मिश्रा उर्फ कुशु मिश्रा और विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू, निवासी थाना पट्टी क्षेत्र के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू थाना पट्टी में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अवैध असलहे बरामद किए।बताया गया कि बिबियापुर औराइन निवासी शिव कुमार पांडेय की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में भी दोनों आरोपी वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज