रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 20 घायल,महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; सीएचसी में चल रहा उपचार,

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 20 घायल,

महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; सीएचसी में चल रहा उपचार,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मार-पीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए।पहले पक्ष से मोनू गौतम, काजल, रंजन, सीता, गुड्डू, सरोज, भागीरथी, गुड़िया, बसंती, फूला, राहुल और सोनू समेत कई लोगों को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से मुन्नालाल, जयशंकर, राम उदित, पियालाल, रमेश, मुकेश, वंदना और रेखा भी घायल हुए हैं।सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पट्टी भेजा गया। चिकित्सकों ने बसंती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मार-पीट में घायल कई लोग उपचार के लिए आए थे। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज