प्रेमधर पट्टी में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रेमधर पट्टी में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रतापगढ़। जिले में विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के प्रेमधर पट्टी सिधारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार रात आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस रात्रिकालीन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक भूमि, स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक शौचालय समेत विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा महिला सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की।
चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र स्वरूप निगम, सीएचसी बेलखरनाथ के अधीक्षक डॉ. आनंद तिवारी, एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह, सचिव रोहित सिंह, जेई एमआई भास्कर, सीडीपीओ पूनम जायसवाल, बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment