टीन शेड ठीक करने के दौरान उतरा करंट, विवाहिता की मौत तीन झुलसेक्षेत्र के रायगढ़ गांव में हुई घटना

टीन शेड ठीक करने के दौरान उतरा करंट, विवाहिता की मौत तीन झुलसे

क्षेत्र के रायगढ़ गांव में हुई घटना
पट्टी।कोतवाली के रायगढ़ गांव में आंधी के दौरान उड़े तीन शेड को ठीक करने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर पैंतीस साल की विवाहिता की मौत हो गई। जबकि तीन लोग इस घटना में झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा गया है। घटना सोमवार सुबह की बताई गई है।क्षेत्र के रठवत गाँव निवासी राम संतोष उर्फ गोपाल के घर पर लगा टीन शेड दो दिनों पूर्व आँधी में उड़ गया था। उसे सोमवार की सुबह लोग ठीक कर रहे थे। जैसे ही टीन शेड को ठीक करने के लिए उसकी सपोर्ट में लगाया गया। पोल तार की चपेट में आया तो उसने करंट उतर गया। करंट उतरते ही 35 साल की मीरा उर्फ रंजना उसकी चपेट में आ गई। उसे छुड़ाने के लिए गाँव के ही निवासी दौड़े तो वह लोग भी उसकी चपेट में आ गए। अचानक बिजली बंद होने से लोगों की जान बच गई। 
 सूचना डायल 112 को दी गई डायल। ग्रामीणों के साथ परिजनों द्वारा करंट की चपेट में आए लोगों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां पर मीरा उर्फ रंजना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष अन्य पति राम संतोष कुमार, हरि नारायण व देवरानी का इलाज शुरू किया गया।
 ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। मृतका मीरा के तीन बेटे बारह साल का रामनारायण नौ साल का शिव शंकर,सात साल का नंदन व तीन बेटियां अठारह साल की रत्ना, पन्द्रह साल की खुशबू व तेरह साल की नीलम है। दुर्घटना में विवाहिता की मौत से गांव में गम और सदमे का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज