पट्टी पुलिस का शिकंजा: दो जिंदा बम लेकर घूम रहा था ऋषभ, नहर पुलिया के पास दबोचा गया,प्रतापगढ़ में अपराध पर प्रहार, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार,

पट्टी पुलिस का शिकंजा: दो जिंदा बम लेकर घूम रहा था ऋषभ, नहर पुलिया के पास दबोचा गया,

प्रतापगढ़ में अपराध पर प्रहार, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार,
पट्टी। अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे बदमाशों पर पट्टी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो जिंदा अवैध देशी बम बरामद हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक थाना पट्टी क्षेत्र के कोहराव गांव स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिंदा देशी बम बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ शुक्ला पुत्र सच्चेलाल शुक्ला (21 वर्ष), निवासी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पट्टी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले पुलिस के अनुसार ऋषभ शुक्ला का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।इनकी रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शुभम सिंह, आरक्षी विपिन यादव और रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक यादव थाना पट्टी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज