योग शरीर,मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है.. डा.जे.पी.वर्मा

योग शरीर,मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है.. डा.जे.पी.वर्मा
प्रतापगढ़:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (पखवाड़ा)के अंतर्गत 21 जून से अक्षत फाउंडेशन भारत के संस्थापक/अध्यक्ष अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जे पी वर्मा के द्वारा प्रतिदिन सुबह अर्थो के मरीजों का याेग से किया जा रहा इलाज।डा.जे.पी वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खान-पान,शारीरिक श्रम की कमी, तनाव और बढ़ती उम्र के कारण जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में जकड़न, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल, सायटिका तथा अर्थराइटिस जैसी समस्याएँ बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। पहले ये रोग अधिकतर बुजुर्गों में पाए जाते थे, लेकिन आज युवा वर्ग भी इन समस्याओं से अछूता नहीं है।ऐसी स्थिति में योग एक अत्यंत प्रभावी, सुरक्षित, प्राकृतिक और दीर्घकालिक समाधान के रूप में सामने आता है।योग केवल शरीर को मोड़ने-तोड़ने का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। योगाभ्यास में प्रमुख रूप से सुमित द्विवेदी,प्रदीप पांडेय,महेश गुप्ता,आशीष,उपेंद्र पटेल, मोनू,उपेंद्र सिंह आदि सहित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज