नहर कांड में घायल बृजेश यादव की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम
नहर कांड में घायल बृजेश यादव की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार के समीप नहर में मिले घायल धरौली गांव निवासी बृजेश यादव की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि मंगलवार सुबह दयालगंज बाजार के आगे नहर में आकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा का शव मिला था। वहीं कुछ दूरी पर धरौली गांव निवासी बृजेश यादव गंभीर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रतापगढ़ ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया था।बुधवार दोपहर इलाज के दौरान बृजेश यादव ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस मामले में पुलिस पहले ही परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी उमाशंकर यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है।इस संबंध में सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment