युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।लखीपुर कप्सा गांव निवासी हरिलाल का 20 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार को घर पर मौजूद था। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब चार बजे किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। युवक की हालत गंभीर देख परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू किया। डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक युवक को अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज