बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, सीएचसी पट्टी में रोज पहुंच रहे सैकड़ों मरीज
बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, सीएचसी पट्टी में रोज पहुंच रहे सैकड़ों मरीज
पट्टी। बदलते मौसम के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। पट्टी स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़कर करीब 450 के आसपास पहुंच गई है। अस्पताल में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तेज गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई प्रकार के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बुखार, खांसी, सांस की समस्या और चेहरे पर इंफेक्शन की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक है।चिकित्सक ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, धूप और गर्मी से बचें तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लें।
Comments
Post a Comment