संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश और मातम का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।धरौली गांव निवासी बृजेश कुमार (31) निजी कंपनी में फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, 22 जून की सुबह करीब नौ बजे बृजेश काम के सिलसिले में घर से निकले थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने फोन कर बताया था कि वह घर के लिए निकल रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे ओमप्रकाश पटेल के स्वजन घर पहुंचे और जानकारी दी कि बृजेश उनके साथ बाइक से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
23 जून की सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि बृजेश गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी पट्टी में भर्ती हैं। परिजन उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 24 जून की सुबह उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई उमेश कुमार ने परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृजेश की मौत सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि इसके पीछे साजिश हो सकती है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस संबंध में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment