ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कोंहराव गांव निवासी ई-रिक्शा चालक संगम लाल मंगलवार को शिवकुमार वर्मा (40) और उनकी बुआ जगपत्ती (60) को लेकर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार के समीप शिरीया गांव छोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही ई-रिक्शा लालगंज बाजार के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में ई-रिक्शा चालक संगम लाल, शिवकुमार वर्मा और जगपत्ती घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर शिवकुमार वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी पट्टी में चल रहा है।सीएचसी पट्टी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में महिला समेत तीन लोग अस्पताल आए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज