अग्निकांड पीड़ित को विधिक सेवा प्राधिकरण से मिली आर्थिक सहायता

अग्निकांड पीड़ित को विधिक सेवा प्राधिकरण से मिली आर्थिक सहायता
पट्टी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से एक अग्निकांड पीड़ित को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई है। जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय व सचिव शांभवी द्वितीय के निर्देशन में प्राधिकरण द्वारा कमजोर वर्गों को लगातार विधिक व शासकीय सहायता प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में तहसील पट्टी के रानीपुर निवासी नंदलाल गुप्ता के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे उनकी पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए क्लीनिक प्रभारी व पीएलवी राम प्रकाश पांडेय ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। तहसीलदार अजय संतोषी ने स्वयं मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया और लेखपाल को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। तहसील की रिपोर्ट पर प्रभावी पैरवी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पीड़ित को ₹8000 की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई। इसके साथ ही पीड़ित को आपदा राहत के तहत पक्का आवास दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज