जमीन विवाद के चलते महिला चढ़ी तहसील भवन पर,हुआ हंगामा ,पट्टी क्षेत्र के धुई गांव की रहने वाली थी महिला

जमीन विवाद के चलते महिला चढ़ी तहसील भवन पर,हुआ हंगामा ,

पट्टी क्षेत्र के धुई गांव की रहने वाली थी महिला
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के धूई गांव में जमीन विवाद चल रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षी उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सुशील और उसकी बहू एक मासूम बच्चे के साथ मंगलवार की शाम 4:30 बजे तहसील पहुंची। जहां पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी के बाद वह चैनल गेट से होकर सीढी से तहसील भवन के ऊपर चली गई। तहसील भवन पर चढ़कर सुशीला ने कूदने का प्रयास किया। इसकी सूचना तहसील में मौजूद लोगों द्वारा कोतवाली में दी गई। इस दौरान तमाम अधिवक्ता व पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे तक तहसील परिसर में हंगामा चलता रहा। महिला ने पुलिस समेत तमाम लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
 वहीं दूसरे पक्ष को लेकर भी यह चर्चा होती रही। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि दूसरे पक्ष के लोग अपने मकान को गिराकर निर्माण करा रहे है। अपनी कुछ भूमि छोड़ भी दिया है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा है। वही हंगामे के दौरान पट्टी बार के नवनिर्वाचित कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण पांडे ने पुलिसिया कार्रवाई पर सीधे सवाल खड़ा किया। अम्मा हंगामे के बाद महिला उपनिरीक्षक ज्योति सविता सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छत के ऊपर से हंगामा कर रही महिला को नीचे उतारा। पुलिस सास बहू को तहसील से बाहर ले जाने का प्रयास किया। इस पर कुछ अधिवक्ता आक्रोशित दिखाई पड़े। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके बस्ते से जबरिया पुलिस महिला को ले जाने का प्रयास कर रही थी। जिसका विरोध किया गया। महिला देर शाम तक तहसील परिसर में ही मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज