युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव निवासी एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।महिला ने गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज