बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव में सोमवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परसनी गांव निवासी सनी सरोज (18) सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बाइक लेकर सामान लेने के लिए निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक अस्पताल आया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment