बारात में गाड़ियों के किराये को लेकर विवाद, अर्टिगा संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

बारात में गाड़ियों के किराये को लेकर विवाद, अर्टिगा संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव निवासी अर्टिगा संचालक सत्य प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बारात में मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।सत्य प्रकाश मिश्रा के अनुसार, गांव से जाने वाली एक बारात के लिए उन्होंने 22 गाड़ियों की व्यवस्था की थी, जिसका कुल किराया 30 हजार रुपये तय हुआ था। आरोप है कि बारात मालिक की ओर से उन्हें केवल 11,900 रुपये ही दिए गए। जब उन्होंने बकाया रकम की मांग की तो उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी गई।पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर बारात के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना से भयभीत चालक बारात छोड़कर जाने लगे, लेकिन किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस लाया गया। आरोप है कि गाड़ियां वापस लाने से पहले वाहन मालिकों ने सभी गाड़ियों की जांच की।सत्य प्रकाश मिश्रा ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों का विवादों से पुराना नाता है और आए दिन मारपीट व झगड़े की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे पट्टी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उप निरीक्षक शुभम सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज