आठ करोड़ से बना मिनी स्टेडियम सुविधाओं के इंतजार में वीरानन पिच तैयार, न खिलाड़ियों को संसाधन; ग्रामीण प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा लाभ

आठ करोड़ से बना मिनी स्टेडियम सुविधाओं के इंतजार में वीरान
न पिच तैयार, न खिलाड़ियों को संसाधन; ग्रामीण प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा लाभ
पट्टी।आसपुर देवसरा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के तहत पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा ब्लॉक में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया मिनी स्टेडियम जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी खिलाड़ियों को यहां जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।स्टेडियम में क्रिकेट पिच का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। मैदान समतल नहीं होने से धूल उड़ती रहती है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। इसके अलावा खेल उपकरण, प्रशिक्षक और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार ने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ी धनराशि खर्च की, लेकिन सुविधाएं अधूरी होने से स्टेडियम का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। यदि यहां पिच, खेल सामग्री और प्रशिक्षण की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकते हैं।जिला प्रभारी युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग के अधिकारी सुमित पाल सिंह ने बताया कि मिनी स्टेडियम में जो कमियां हैं, उन्हें दूर कराने के लिए आरईएस ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही क्रिकेट मैदान की पिच का निर्माण कराया जाएगा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
फिलहाल करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह खेल परिसर खिलाड़ियों की उम्मीदों के अनुरूप सुविधाओं का इंतजार कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज