बीज भंडार संचालक की मौत मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार किया

बीज भंडार संचालक की मौत मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार किया 
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी बीज भंडार संचालक ओमप्रकाश वर्मा की नहर में मिली लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।दयालगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश वर्मा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद करने के बाद धरौली गांव निवासी बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति के साथ निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह दयालगंज बाजार से आगे नहर में ओमप्रकाश का शव मिला। वहीं कुछ दूरी पर बृजेश यादव भी गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसका इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक के बेटे शिवम पटेल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शव दरवाजे पर रख दिया था।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार दोपहर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद परिजन संतुष्ट हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। करीब तीन बजे इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज