खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम
पट्टी। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के 30 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और सचिवों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह की अध्यक्षता एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र बहादुर सिंह का कार्यकाल एक सरल, मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली, जिससे विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए।अपने विदाई संबोधन में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी की सफलता उसके सहयोगी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान मिला सम्मान, सहयोग और स्नेह उनके लिए जीवनभर की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए, जिन्हें सुनकर कई कर्मचारी भावुक हो गए।
इस अवसर पर सुनील प्रभाकर पाण्डेय, अभिजीत यादव, दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, समशुल हक, दीपक सिंह, सोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अभिजीत सिंह, सचिव रोहित सिंह, तुषार शुक्ला, संतोष कुमार, निलेश कुमार, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, सचिव एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज