सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत में दबंगई से अवरोध का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार

सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत में दबंगई से अवरोध का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी।आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के पीथापुर गांव में सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत के दौरान कुछ लोगों पर दबंगई दिखाकर कार्य में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर गांव के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं में राजेंद्र प्रसाद, राजाराम, मेवालाल, भुआल, विनोद कुमार, राम सकल, राजपति, कपिल देव समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। उनका आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग के रास्ते की मरम्मत कराई जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने जबरन हस्तक्षेप करते हुए कार्य रुकवा दिया और अवैध रूप से बाधा उत्पन्न की।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत का कार्य सुचारु रूप से पूरा कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज