सेतापुर हत्याकांड का खुलासा, नामजद महिला अभियुक्ता गिरफ्तारआसपुर देवसरा पुलिस ने शान्ता देवी को दबोचा, पुरानी रंजिश में रामआसरे गौतम की हुई थी मौत

सेतापुर हत्याकांड का खुलासा, नामजद महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

आसपुर देवसरा पुलिस ने शान्ता देवी को दबोचा, पुरानी रंजिश में रामआसरे गौतम की हुई थी मौत
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में हुए चर्चित रामआसरे गौतम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर रामआसरे गौतम और उनके परिजनों को घायल किया गया था, जिसमें इलाज के दौरान रामआसरे की मौत हो गई थी।मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 42/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खान और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेतापुर मोड़ से पट्टी जाने वाले मार्ग के पास से नामजद अभियुक्ता शान्ता देवी पत्नी रामदौर निवासी सेतापुर थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका नाम हत्या के मुकदमे में दर्ज था और वह छिपकर रह रही थी। पुलिस के अनुसार वह कहीं रिश्तेदारी में जाने की तैयारी में थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खान, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल कैलाश यादव, रिजर्व आरक्षी शिवम यादव, महिला आरक्षी ममता कुमारी, सुमन सिंह, प्रियंका प्रजापति और चालक कांस्टेबल सुनील सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज