सीएचसी पट्टी के गेट पर नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानीजलभराव से संक्रमण का खतरा, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सीएचसी पट्टी के गेट पर नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी
जलभराव से संक्रमण का खतरा, 
नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के मुख्य गेट के सामने जलभराव की समस्या मरीजों और तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गई है। नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इससे जहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।ताहसील क्षेत्र के एकमात्र बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 100 से अधिक गांवों के मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही जलभराव होने से मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिला और गंभीर मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित है। एक ओर नगर पंचायत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र को बेहतर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सीएचसी जैसे महत्वपूर्ण स्थान के सामने गंदा पानी जमा होना व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
इस संबंध में सीएचसी पट्टी अधीक्षक डॉ. राम प्रताप भारती ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज