जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित 68 वर्षीय जगजीवन शंकर ओझा के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे गुलाल गांव निवासी जगजीवन शंकर ओझा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित के बेटे और हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिनाश ओझा ने दिलीपपुर थाने में तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने दयाशंकर ओझा समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज