दुकान की उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप
दुकान की उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में दुकान की उधारी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधारी मांगने से नाराज तीन लोगों ने युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की और बाद में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने दुकान का बकाया पैसा मांगा था, जिसको लेकर आरोपी नाराज हो गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर पहुंचकर दरवाजे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।पीड़ित की शिकायत पर दिलीपपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment