मेन चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड से रोज लग रहा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग

मेन चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड से रोज लग रहा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग
पट्टी। कस्बे के मेन चौक पर अवैध रूप से संचालित हो रहे टेंपो स्टैंड के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह भी चौक पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक लगे जाम में लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेन चौक पर बेतरतीब खड़े टेंपो और वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं दिखा, जिससे लोगों में नाराजगी रही।इस संबंध में कस्बा प्रभारी प्रशांत कटिहार ने बताया कि जाम की सूचना मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज