जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सूड़ेमऊ गांव में जमीन पर कथित कब्जे का विरोध करना एक महिला और उसकी बेटी को भारी पड़ गया। पीड़िता ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी हौशिला देवी पत्नी जयराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी धरी (खाली) जमीन पर विपक्षी दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी दीपा को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल मां-बेटी रविवार दोपहर करीब 11 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचीं और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment