बच्चों ने आयोजित किया सर्वधर्म सहभोज, दिया सामाजिक एकता का संदेश

बच्चों ने आयोजित किया सर्वधर्म सहभोज, दिया सामाजिक एकता का संदेश
पट्टी।तरुण चेतना द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहुता में सुभाष चन्द्र बोस केन्द्र के बच्चों द्वारा जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर सर्वधर्म सहभोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया और बच्चों द्वारा दिए गए एकता एवं सद्भाव के संदेश का समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा, "बच्चों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के सामने एकता, प्रेम और भाईचारे की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज को आपसी सद्भाव और समानता का संदेश भी देती है। प्रधान प्रतिनिधि वाहिद अंसारी ने कहा, "आज के समय में इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। बच्चों द्वारा शुरू की गई यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है और हम सभी को मिल-जुलकर सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा, "बच्चों में मानवीय मूल्यों, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। यह सहभोज इस बात का प्रमाण है कि यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।"
कार्यक्रम की प्रेरणास्रोत शकुंतला देवी ने बच्चों को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। उन्होंने बच्चों को हमेशा भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर श्याम शंकर शुक्ला, रजनीश कुमार, ब्रह्मदेव उपाध्याय, आरती, लालसा सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज