भतीजी का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

भतीजी का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा 
पट्टी।नाबालिग भतीजी के अपहरण के मामले में पट्टी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को ढकवा तिराहा मोड़ के पास से दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कश्यप (22 वर्ष) निवासी ग्राम सरदार नगर, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में हुई है।पीड़ित वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनामिका और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इस वारदात में अमित कुमार नाम के युवक की संलिप्तता की भी बात सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने यौन शोषण की भी आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पट्टी पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 259/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह ने टीम गठित की थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक (SI) अनीस कुमार और कांस्टेबल रमारतन मिश्रा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि अपहरण के मामले का आरोपी इलाके में ही मौजूद है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए ढकवा तिराहा मोड़ के पास घेराबंदी की और आरोपी अमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले के अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज