नवनिर्वाचित पट्टी बार अध्यक्ष के पिता के निधन के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम टला

नवनिर्वाचित पट्टी बार अध्यक्ष के पिता के निधन के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम टला
पट्टी तहसील में हुए बार के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी जी के पिताजी का बुधवार को निधन हो गया। नव निर्वाचित बार के पदाधिकारी का आगामी 25 जून यानी गुरुवार को शपथ ग्रहण होना था। जिसके लिए कार्ड का भी वितरण हो गया था। शपथ ग्रहण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी। पर अध्यक्ष के पिता अमरनाथ तिवारी के निधन के चलते यह कार्यक्रम अग्रिम तिथि निर्धारित होने तक टाल दिया गया है। उक्त जानकारी बार के महामंत्री विकास श्रीवास्तव ने उपलब्ध कराते हुए बताया कि इस दुख की घड़ी में अध्यक्ष जी के साथ पट्टी तहसील के सभी अधिवक्ता खड़े हैं। इस दौरान शैलेंद्र तिवारी के आवास पर पट्टी तहसील के सैकड़ो अधिवक्ता संवेदना जताने के लिए पहुंचे हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके पिता अपने जीवन काल में कई प्रतिष्ठित पत्रों में पत्रकारिता भी कर चुके थे। उम्र ज्यादा होने के चलते अब उन्होंने विगत कई वर्षों से लिखना छोड़ दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज