सुलह के बाद ससुराल लौटी महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप

सुलह के बाद ससुराल लौटी महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के वेसार गांव में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता उमा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी पूरे लुटई गांव, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।उमा देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पट्टी कोतवाली क्षेत्र के वेसार गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे, जिसके बाद वह अपने मायके पूरे लुटई गांव चली गई थी। मामले को लेकर उसने न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है।पीड़िता के अनुसार बाद में सुलह-समझौते के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस घर लेकर आए। आरोप है कि मंगलवार को उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह बचकर उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी।सूचना मिलने पर मायके से पहुंचे चाचा फूलचंद पटेल घायल उमा देवी को लेकर पट्टी कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज