पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर फूटा लोगों का आक्रोशराज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी को, एफआईआर दर्ज करने की मांग

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर फूटा लोगों का आक्रोश
राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी को, एफआईआर दर्ज करने की मांग
 पट्टी।पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का गुस्सा सोमवार की सुबह फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ब्लॉक के निकट से नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे। वहां पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
नगर के निवासी हाजी सईद अली, पूर्व सभासद सेराज अहमद, राजा अंसारी, पूर्व सभासद रियासत अली उर्फ भोले, हाफिज इसरार, यासीन अहमद, साहिल अहमद सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ब्लाक के निकट एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए वह लोग चौक होकर तहसील में पहुंचे। सभी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियों पर टिप्पणी करने वाले नाजिया इलाही मुर्दाबाद लिखा हुआ था। जिन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बाद में एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा सौंपा गया। उसके बाद वह लोग वापस अपने घरों को लौट गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज