दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
पट्टी।पट्टी पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को कलियनापुर नहर पुलिया के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज कुमार चौरसिया (23 वर्ष) निवासी ग्राम रेडीगारापुर, थाना पट्टी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान निरीक्षक शुभनाथ साहनी को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म व आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे का आरोपी कलियनापुर नहर पुलिया के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी सूरज कुमार चौरसिया को टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पट्टी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 64(1), 351(3) और 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक शुभनाथ साहनी के साथ कांस्टेबल सोनू कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल विशाल शुक्ला और रिक्रूट महिला कांस्टेबल उजाला कुमारी शामिल रहीं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज