तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव निवासी युवक सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक से किसी काम के सिलसिले में पट्टी आ रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह भानेपुर गेट के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पट्टी पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घायल युवक को गंभीर चोटें लगी थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया है।
Comments
Post a Comment