मौत बनकर दौड़ रहे डंपर ने जावेद की ली जान, ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कुचला, परिवार में मचा कोहराम

मौत बनकर दौड़ रहे डंपर ने जावेद की ली जान, ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कुचला, परिवार में मचा कोहराम
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवन मऊ गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव निवासी मुंशी राजा के 30 वर्षीय पुत्र जावेद सोमवार शाम मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें उद्योग नगरी ट्रेन पकड़नी थी। वह पट्टी से टेंपो के जरिए दीवानगंज बाजार पहुंचे, जहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 8:50 बजे जब ई-रिक्शा चिलबिला-पट्टी मार्ग पर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवन मऊ गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद सड़क पर जा गिरे और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से घायल जावेद को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जावेद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज