किराने की दुकान से 1.210 किलो गांजा और 11,080 रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार

किराने की दुकान से 1.210 किलो गांजा और 11,080 रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मानिकपुर/प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मानिकपुर पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और दुकान से 1 किलो 210 ग्राम गांजा तथा 11,080 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर पंकज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुन्दीपुर रानापट्टी स्थित किराने की दुकान पर दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने श्यामजी मिश्रा (58) पुत्र स्वर्गीय रामजी मिश्रा निवासी मुन्दीपुर रानापट्टी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दुकान से कुल 1 किलो 210 ग्राम गांजा और जामातलाशी में बिक्री के 11,080 रुपये बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।आरोपी के खिलाफ थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 219/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास में 1997 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे का भी उल्लेख किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल रामदेव गौतम, कांस्टेबल भीमराव एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल सुष्मिता सिंह शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज