अजगरा महोत्सव संवाद 2026: वाद-विवाद प्रतियोगिता में विवेक सिंह ने बाजी मारी, बने विजेता

अजगरा महोत्सव संवाद 2026: वाद-विवाद प्रतियोगिता में विवेक सिंह ने बाजी मारी, बने विजेता
बिहार।ग्राम विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'अजगरा महान संवाद 2026' (The Great Ajgara Debate) के तहत बाघराय स्थित विकास खंड बिहार में दिन शनिवार को मूल्यांकन संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क और विचार प्रस्तुत किए।
मूल्यांकन प्रपत्र के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 100 अंकों का मूल्यांकन विचार की मौलिकता, तर्क एवं तार्किक संगति, प्रश्न की गहराई को समझने की क्षमता, उत्तर की स्पष्टता, विपरीत विचार को समझने की क्षमता, जनता के प्रश्नों का उत्तर, आकस्मिक प्रश्न का उत्तर और भाषा की अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया।जिसमें प्रथम स्थान: विवेक सिंह (कुल योग: 254 अंक) निवासी गोगौर विकासखंड बिहार 
द्वितीय स्थान: हंस राज मिश्र (कुल योग: 225 अंक)
तृतीय स्थान: कौशलेन्द्र प्रताप सिंह (कुल योग: 213 अंक)
प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विकास खंड बिहार से विवेक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बताते चलें कि विवेक सिंह प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गोगौर के पुत्र हैं।विवेक की इस सफलता पर गांव में भी हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर मूल्यांकन समिति के निर्णायक मंडल में विजय कुमार पाल (निर्णायक-1), राकेश कुमार देव (निर्णायक-2) एवं घनश्याम (निर्णायक-3) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और आयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज