जमीन विवाद में रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, चार-पांच लोगों पर आरोप
जमीन विवाद में रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, चार-पांच लोगों पर आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के औराईन गांव निवासी शेर बहादुर ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद को लेकर रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, शेर बहादुर का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात वह नारंगपुर बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गया।पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment