बारिश के तेज बहाव में पेड़रा चौमरी पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
बारिश के तेज बहाव में पेड़रा चौमरी पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पट्टी। लगातार हो रही बारिश के कारण बरहूपुर नहर से तातो मुरैनी जाने वाले संपर्क मार्ग की पेड़रा चौमरी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। तेज जलप्रवाह के चलते पुलिया का एक हिस्सा धंस गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की सड़क भी कई स्थानों पर टूट गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया के नीचे पानी का तेज बहाव और सड़क के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। कई चालक मौके से वापस लौटकर दूसरे रास्तों से जाने को मजबूर हैं। इससे लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।ग्रामीणों संजय, विजय कुमार, प्रदीप, जयप्रकाश, मुरारी लाल, संदीप और धर्मेंद्र आदि ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुलिया की हालत जल्द नहीं सुधारी गई तो हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
Comments
Post a Comment