चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, प्रतापगढ़ रेफर

चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, प्रतापगढ़ रेफर
बाघराय।सलवन (रायबरेली) निवासी 42 वर्षीया नूरजहां पत्नी शब्बीर चलती मोटरसाइकिल से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) आई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर शिवम शर्मा ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मानवता दिखाने के चक्कर में गड्ढे में घुसा ई-रिक्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच कोई टक्कर या संपर्क नहीं हुआ था। महिला को अचानक सड़क पर गिरता देख पास से गुजर रहा ई-रिक्शा चालक उन्हें बचाने के लिए तेजी से आगे बढ़ा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में घुस गया।हालांकि ई रिक्शा सवार लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट आदि नहीं आई।अन्य वाहन से टोचन व लोगों की मदद से ई रिक्शा की भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज