पूर्व जिला जज शशिकांत पांडेय के बड़े भाई का निधन, मोलनापुर गांव में शोक
पूर्व जिला जज शशिकांत पांडेय के बड़े भाई का निधन, मोलनापुर गांव में शोक
पट्टी। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी एवं पूर्व जिला जज तथा उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) रह चुके शशिकांत पांडेय के बड़े भाई श्रीकांत पांडेय (70) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और मोलनापुर गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार श्रीकांत पांडेय काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। निधन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
Comments
Post a Comment