दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारगढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार
मानिकपुर, प्रतापगढ़। दुष्कर्म के मामले में नामजद वांछित आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गढ़ीए मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमे में पवन कुमार पटेल पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी दुईजी का पुरवा पलये, थाना नवाबगंज, प्रयागराज नामजद था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।
सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर पवन कुमार पटेल (23) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह के साथ कांस्टेबल ध्यानचन्द्र, अमन यादव और मुकेश सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई में जुटी है।
Comments
Post a Comment